न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पुलिस द्वारा दो दिन पूर्व जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए युवक की बुधवार को मौत हो गई। युवक सासनी क्षेत्र के गांव का निवासी था। दो दिन पहले वह अचेत हालत में मिला था। सूचना के बाद भी परिजन उसकी सुध लेने नहीं आए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया है।
दो दिन पहले कोतवाली सदर पुलिस को हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन के पास एक युवक अचेत अवस्था में मिला था। 108 एंबुलेंस से उसको जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था।
तलाशी में निकले आईडी प्रूफ के आधार पर उसकी पहचान नाम राजू पुत्र गीताचरण निवासी हड़ौली थाना सासनी के रूप में हुई थी। थाना सासनी को भी इसकी सूचना भेज दी गई। बुधवार की रात को उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने पुलिस को इसकी सूचना भेज दी है।