फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, सनसनी

विज्ञापन
हाथरस : अज्ञात युवक के शव को मौके से टेंपो में ले जाती पुलिस। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव ठूलई में रविवार की सुबह सड़क के किनारे पेड़ से एक युवक का शव लटका मिला। इससे वहां सनसनी फैल गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर इसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव ठूलई के कुछ लोगों ने रविवार की सुबह एक युवक का शव गांव के निकट सड़क के किनारे पेड़ से लटका देखा तो वहां भीड़ लग गई। मृतक की उम्र करीब 22 वर्ष होगी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और छानबीन की। देखने से ऐसा प्रतीत होता था कि इस युवक ने आत्महत्या की है। उसने फांसी के फंदे के रूप में अपनी शर्ट और धागे वाली बोरी को इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में यह बात भी सामने आई कि यह युवक कहीं बाहर का रहने वाला था। उसने शनिवार की शाम को निकट के एक ढाबे पर खाना भी खाया और खाने के लिए पैसे भी उस पर नहीं थे। कोतवाली निरीक्षक हाथरस जंक्शन राजीव कुमार ने बताया कि शव की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें