फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: ससुराल में फांसी पर लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
हाथरस: गांव लाखनू में मृतक युवक पवन का फाइल फोटो। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
ससुराल में फांसी पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव लाखनू में अलीगढ़ के युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव लाखनू में एक युवक की उसकी ससुराल में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के ससुरालीजनों का कहना था कि उसने आत्महत्या की है, जबकि परिजनों का आरोप है कि ससुराली जनों ने उसकी गला दबाकर हत्या की है। मौत का कारण स्ट्रगुलेशन(यानि गला घोट कर मृत्यु) आया है। कोतवाली निरीक्षक हाथरस जंक्शन का कहना है कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
पवन (35 वर्ष) निवासी एकता नगर कालोनी क्वारसी अलीगढ़ की शादी करीब 11 साल पहले हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव लाखनू में रामप्रकाश की पुत्री रेखा के साथ हुई थी। रेखा शिक्षिामित्र है। शनिवार की रात्रि में पवन अपनी ससुराल आया था। रविवार की सुबह ससुराल में एक कमरे में संदिग्ध अवस्था में उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। यह देखते ही लोगों की भीड़ लग गईऔर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुराली जनों का कहना था कि पवन अक्सर शराब पीकर आता था। उसने खुदकुशी की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पवन के परिजनों का कहना है कि पवन की हत्या की गई है। हत्या का कारण स्ट्रगुलेशन आया है। इस मामले में कोतवाली निरीक्षक लक्ष्मण सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्ट्रगुलेशन आया है। अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। जैसे ही तहरीर मिलेगी पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें