हाथरस : मृतक मानवेंद्र का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गढ़ी तमना निवासी युवक का शव नहर पर बने पुल पर फांसी के फंदे से लटका मिला। मौके पर पुलिस पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
तमना गढ़ी निवासी बनी सिंह का 22 साल का बेटा मानवेंद्र सिंह उर्फ मानू बुधवार की शाम करीब छह बजे अपने घर से निकला था। देररात तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन रातभर उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला।
बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे परिजनों को मानवेंद्र का शव पोपिया कोठी के निकट बने नहर के लोहे के पुल से लटके होने की सूचना मिली। परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए और रोने-बिलखने लगे। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। संवाद