हाथरस: मंडी समिति परिसर का निरीक्षण करते उपनिदेशक।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अलीगढ़ रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति का शुक्रवार की दोपहर को बरेली मंडल के डीडी एसएम चंदेल ने निरीक्षण किया और राजस्व व अन्य बिंदुओं की समीक्षा की। डीडी के आगमन से अधीनस्थों में खलबली मची रही। मंडी में भी तरह-तरह की चर्चाएं रहीं।
उल्लेखनीय है कि इन-दिनों हाथरस मंडी में उपचारित बीज पकड़े जाने और लिपिक द्वारा गबन किए जाने का मामला सुर्खियों में है। इस बीच शुक्रवार की दोपहर को बरेली से डीडी एसएम चंदेल अचानक यहां आए। उन्होंने मंडी परिसर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि मंडी से बाहर कारोबार करने की छूट मिलने से अधिकांश मंडियों के राजस्व में गिरावट आ रही है।
इसके मद्देनजर ही अधिकारी मंडियों में पहुंचकर वहां कारोबार की स्थिति जान रहे हैं। डीडी ने राजस्व की तो पता चला कि बाहर कारोबार होने से मंडी का राजस्व का ग्राफ 60 प्रतिशत गिर गया है।