फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: दो पशु चोरों को चोरी के मवेशी व हथियार सहित किया गिरफ्तार

विज्ञापन
हाथरस: कोतवाली सदर पुलिस की गिरफ्त में पशु चोरी के दो आरोपी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को आरपीएम कॉलेज रोड से गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके कब्जे से चोरी किया हुआ मवेशी, तमंचा, चाकू पुलिस ने बरामद किया।
राजेश कुमार पुत्र दयाराम निवासी खोंडा हजारी थाना कोतवाली नगर के घर के सामने खेतों से दो मवेशियों को चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। एसआई राजेश कुमार यादव, एचसी अफसर खां को साथ लेकर शांति व्यवस्था एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में लगे थे। इस बीच मथुरा रोड से आरपीएम कॉलेज की तरफ जाते वक्त उधर से दो व्यक्ति हाथ में एक मवेशी को लाते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम को इनके चोर या बदमाश होने का शक हुआ तो दोनों को रोका, लेकिन वह सकपका कर भागने लगे। पुलिस ने दोनों को घेरकर पकड़ लिया। पकडे़ गए दोनों व्यक्तियों ने पूछताछ में बताया कि यह मवेशी खोंडा हजारी में राजेश कुमार के घर से चुराया था। उसको वह बेचने के लिए ले जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों में रोहित पुत्र बिरजू निवासी खोंडा हजारी, भानू पुत्र राजपाल सिंह निवासी कांशीराम कॉलोनी के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें