फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सिलिंडर में लगी आग, दो महिलाओं सहित छह लोग झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव राजपुर में खाना बनाते वक्त सिलिंडर से गैस लीक होने से आग लग गई, जिससे दो महिला व कई बच्चे झुलस गए। आग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दो महिलाओं को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी किशन की पत्नी अंजली और प्रेम सिंह की पत्नी चंचल शुक्रवार की रात को घर में खाना बना रही थीं। इस बीच सिलिंडर लीक होने से गैस चारों ओर फैल गई और उसमें आग लग गई। आग से अंजली, चंचल, अभिषेक, मुस्कान व विवेक झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होने पर गांव के लोग मौके पर जमा हो गए और सभी ने आग पर काबू पाया। आग से अंजली व चंचल बुरी तरह झुलस गईं। दोनों को परिजन जिला अस्पताल लेकर आए। यहां उन्हें उपचार दिया गया। झुलसे बच्चों को गांव में ही प्राथमिक उपचार दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें