न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कस्बा मेंडू निवासी दो युवकों को गांव रामपुर के निकट किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए। दोनों को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेंडू निवासी शिव कुमार व राजेंद्र साइकिल पर सवार हो जंक्शन से हाथरस की ओर आ रहे थे। इस बीच रामपुर गांव के निकट उन्हें किसी वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना के बाद उनके परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। हालत गंभीर होने पर दोनों को रेफर कर दिया गया।