फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जेब काटकर 50 हजार रुपये किए पार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

जलेसर अड्डा से गांव जाने के लिए टेंपो में बैठे गांव सिंधौली निवासी गिरीश कुमार की जेब उनके पास ही सवारी बनकर बैठे जेबकतरे ने ब्लेड मारकर काट दी और उसमें से 50 हजार रुपये की गड्डी पार कर दी। इसके बाद जेबकतरा टेंपो से कूदकर पास ही खड़े साथी की बाइक पर बैठकर रफूचक्कर हो गया।
विज्ञापन

गिरीश कुमार यह पैसे भैंस खरीदने के लिए लाए थे। उन्होंने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है। गिरीश कुमार ने बताया कि उन्हें रुपये निकलने का जैसे ही आभास हुआ तो उनकी नजर जेबकतरे पर पड़ भी गई, लेकिन इससे पूर्व ही यह जेबकतरा टेंपो से छलांग लगाकर भाग खड़ा हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें