फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: धनतेरस के दूसरे दिन भी बाजार में हुआ करोड़ों का कारोबार

विज्ञापन
हाथरस: धनतेरस पर खरीदारी के लिए शुक्रवार की रात को पत्थर बाजार में लगी भीड़। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

दीपोत्सव का आगाज धनतेरस से हो गया। धनतेरस के दूसरे दिन शुक्रवार को भी शहर के बाजारों में करोड़ों का कारोबार हुआ। लॉकडाउन में धराशाई हुए ऑटोमोबाइल सेक्टर, सराफा बाजार, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के बाजार में धनतेरस पर बहार आ गई। देर शाम तक शहर के बाजार भीड़ से गुलजार रहे। खास तौर पर बर्तन और आभूषणों की दुकानों पर खूब खरीदारी हुई।
इस बार धनतेरस दो दिन मनाई गई। बृहस्पतिवार को भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। वहीं शुक्रवार को भी धनतेरस के दिन काफी खरीदारी हुई। शहर के पंजाबी मार्केट, पत्थर बाजार, सासनी गेट, सरक्यूलर रोड आदि मुख्य बाजारों में सुबह से ही खरीदारी शुरू हो गई। शाम होते ही बाजारों में पांव रखने तक की जगह भी मुश्किल से मिल रही थी। बर्तन और आभूषण की दुकानें दुल्हन की तरह सजी हुई थीं। लोगों ने तरह-तरह की डिजायन के बर्तनों की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारी वर्ग का उत्साह भी चरम पर दिखा, जबकि कपड़ा बाजार पूरे दिन गुलजार रहा। लोगों का मानना था कि दिवाली की खरीदारी के लिए धनतेरस से अच्छा मौका नहीं हो सकता। यही सोचकर लोगों ने खूब खरीदारी की। लोगों ने लक्ष्मी, गणेश की प्रतिमाओं, नारियल झाड़ू, मोमबत्ती और दीपकों की भी खरीदारी की। इसके अलावा मिलने-जुलने वालों को उपहार और मिठाई देने का दौर चला। शहर के कमला बाजार, घंटाघर, सासनी गेट आदि बाजारों में सजीं गिफ्ट पैक की दुकानों पर भी खूब भीड़ रही। लोगों ने खूब चाकलेट और ड्राई फ्रूट्स के गिफ्ट पैक खरीदने का सिलसिला भी सुबह से शाम तक चला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें