फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शार्ट-सर्किट से घर में लगी आग, हजारों का नुकसान

विज्ञापन
गांव नगरिया में लगी आग के बाद जला सामान। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव नगरिया में देर रात एक घर में शार्ट-सर्किट से आग लग गई। इससे हजारों का नुकसान हो गया। लोगों ने जैसे-तैसे कर बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। गांव नगरिया निवासी पप्पू अपने परिवार के साथ रात को घर में सोया हुआ था।
विज्ञापन

इसी बीच बिजली की लाइन में फॉल्ट हुआ और शॉर्ट-सर्किट होने से घर में आग लग गई। जैसे ही परिजनों को पता चला उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर जमा हो गए। सभी लोग आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। आग में हजारों रुपये का घर का सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें