फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: दो अन्य लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट आई पॉजिटिव

विज्ञापन
हाथरस: सासनी गेट चौराहे पर टिनशेड लगाकर रोकी गई आवाजाही। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में कोरोना के दो और संक्रमित मिले हैं, जबकि सादाबाद के चार मरीज स्वस्थ्य भी हो गए हैं। इन्हें स्वस्थ्य होने के बाद मुरसान के कोविड-1 अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
जिले में कोरोना से मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। शहर में चूड़ी वाली गली निवासी एक आलू व्यापारी कोरोना संक्रमित पाया गया है। पिछले दिनों उसका 28 वर्षीय बेटा भी कोरोना पॉजिटिव मिला था। इसके बाद उसके परिजनों की सैंपलिंग कराई गई तो वह भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इधर, सादाबाद में श्रीराम कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय एक महिला भी करोना पॉजिटिव पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सास भी आगरा में जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। उसके बाद परिवार के सदस्य क्वारंटीन किए गए थे। अब 27 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। चार मरीज आज स्वस्थ भी हो गए हैं। इनमें सादाबाद की नदी वाली गली के परिवार के तीन सदस्यों के अलावा सादाबाद की तीस वर्षीय महिला भी शामिल है। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि इन चारों लोगों को कोविड-1 अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें