सादाबाद: नदी वाली गली में कोरोना से जंग जीतकर लौटे लोगों का स्वागत करते लोग
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
कोरोना से जंग जीतकर एक परिवार के तीन लोग सोमवार की शाम सादाबाद लौट आए। इनका आसपास के लोगों द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
नदी वाली गली में एक महिला 27 मई को कोरोना से संक्रमित पाई गई थीं। महिला के तीन परिजनों को स्वास्थ्य महकमे की टीम ने क्वारंटाइन किया था, कोविड-19 कोरोना संक्रमण की जांच के लिए इनके सैंपल भेजे गए थे, जो कि पॉजिटिव पाए गए थे, इन्हें कोरोंटाइन सेंटर में रख इनका उपचार जारी रहा, जिसके बाद फिर से इनके सैंपल लिए गए।
अब सोमवार को इनकी जांच रिपोर्ट आ गई। जांच रिपोर्ट में तीनों ही निगेटिव पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद जब यह तीनों 19 दिन बाद अपने घर लौटे तो आसपास और परिवार के लोगों ने फू लमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। कोरोना वायरस से जंग जीतने पर इन्हें बधाई दी गई।