फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कोरोना ने फिर जिले में दी दस्तक, एक मरीज कोविड अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोरोना ने एक बार फिर जिले में दस्तक दे दी है। दिल्ली एम्स में उपचार कराने गया एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। वह यहां एमडीटीबी के कोविड अस्पताल में दाखिल हो गया है। पिछले कई माह से इस अस्पताल में कोरोना का कोई मरीज भर्ती नहीं था। यह मामला सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। कोरोना संक्रमित के परिवार की कांटैक्ट ट्रेसिंग कराई गई है। उसके साथ आने वाले उसके भांजे का भी नमूना जांच के लिए भेजा जाएगा।
पिछले कई माह से इस जिले में कोरोना का कोई एक्टिव केस नहीं था। यहां के कोविड अस्पताल भी खाली पड़े थे। बुधवार को एक कोरोना पॉजिटिव एक मरीज एमडीटीबी कोविड अस्पताल में दाखिल हो गया। सादाबाद के एक गांव का 38 वर्षीय यह युवक क़िडनी संबंधी बीमारी से ग्रसित है और अपना आपरेशन कराने के लिए एम्स में दिल्ली गया था।
विज्ञापन

वहां जब उसकी जांच हुई तो वह कोरोना संक्र मित निकला। जांच के बाद वह यहां आ गया और स्थानीय अधिकारियों से संपर्क साधकर वह कोविड अस्पताल में भर्ती हो गया। इसकी जानकारी मिलने पर यहां स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में खलबली मच गई। उसके परिजनों की कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई गई है।
वहीं उसके साथ आए उसके भांजे का नमूना भी जांच के लिए भेजा गया है। इस सिलसिले में सीएमओ डॉ.सीएम चतुर्वेदी का कहना है कि दिल्ली में इस युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे यहां कोविड अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में ही देखे गए टीबी अस्पताल के मरीज
कई माह से एमडीटीबी अस्पताल में कोरोना का कोई मरीज भर्ती नहीं था तो यहां ओपीडी में मरीज देखे जा रहे थे लेकिन जब मरीज भर्ती हो गया तो यहां की ओपीडी भी बागला जिला अस्पताल में संचालित की गई। वहीं मरीज देखे गए। इसकी सूचना भी वहां चस्पा कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें