फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : संविदा विद्युत कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
हाथरस : बिजलीघर पर धरना-प्रदर्शन करते संविदा विद्युत कर्मी। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के संविदा कर्मियों ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर बुधवार को जैतई रोड स्थित विद्युत कार्यालय परिसर में पूर्ण कार्य बहिष्कार करते हुए धरना-प्रदर्शन किया गया। इन विद्युत कर्मियों द्वारा जमकर नारेबाजी की गई और मांगों के पूरा होने तक आंदोलन जारी रखने की हुंकार भरी।
वक्ताओं ने कहा कि आउटसोर्सिंग के जरिये कर्मचारियों की तैनाती कर सबस्टेशनों का संचालन, लाइनों का अनुरक्षण, मीटर रीडिंग, ट्रांसफॉर्मरों की रिपेयरिंग, कंप्यूटर ऑपरेटर आदि कार्य कराए जा रहे हैं, लेकिन वेतन के रूप में महज छह हजार रुपये से 9700 रुपये तक दिए जा रहे हैं। महंगाई के दौर में इतने पैसों से कर्मचारियों के लिए परिवार का भरण-पोषण करना भी दूभर हो रहा है।
विज्ञापन

पावर कॉरपोरेशन की प्रबंधन की गलत नीतियों से आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के साथ आए-दिन कार्य के दौरान करंट से दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे कर्मचारियों की मौत तक हो रही है। कर्मचारियों के साथ हुई अभद्रता व मारपीट व गाली-गलौज करने पर दोषियों के खिलाफ विभाग द्वारा एफआईआर दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर अरविंद कुमार, सुरेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, अनीष कुमार, चंद्रवीर सिंह, कमल सिंह, कृष्णकांत शर्मा, छोटेलाल, रूपेंद्र कुमार, हरिज्ञान, ओमी, रघुवीर सिंह, खुशीराम, भीमसेन, अनिल कुमार, सतीश कुमार, गीतम सिंह, मुकेश कुमार, प्रवीण कुमार, आसिफ खान आदि संविदा कर्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें