फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जुलाई तक पूरा होगा ओवरब्रिज का निर्माण

विज्ञापन
हाथरस : तालाब चौराहे पर होता ओवरब्रिज का काम। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड द्वारा तालाब चौराहे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी रमेश रंजन ने निरीक्षण किया। डीएम ने कार्यदायी संस्था को अवशेष कार्य को समय से और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। सेतु निगम के अधिकारियों ने जुलाई तक निर्माण कार्य को पूरा करने का आश्वासन दिया।
डीएम ने उपस्थित सहायक अभियंता से पुल के निर्माण कार्य एवं प्रगति के बारे में जानकारी ली। एई सेतु निगम अलीगढ़ सुरेंद्र कुमार सुमन ने बताया किया कि इस ओवरब्रिज की स्वीकृति वर्ष 2017-18 में दी गई थी। अगस्त 2018 में इसका काम शुरू किया गया। सेतु निर्माण की पुनरीक्षित स्वीकृति कुल लागत 3208.36 लाख रुपये की दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल पर माह मई 2021 तक तक शासन से अवमुक्त धनराशि 1934.46 लाख रुपये के सापेक्ष 1775.48 लाख रुपये व्यय कर 93 प्रतिशत काम पूरा किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि क्रैश बैरियर का कार्य पूर्ण है। दो छत की ढलाई का कार्य शेष है। छत ढलाई का कार्य पांच जुलाई से पूर्व करा लिया जाएगा। सेतु निगम के अधिकारियों द्वारा इस पुल के काम को माह जुलाई 2021 तक पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें