न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सीबीएसई स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन की बैठक आरबीएस पब्लिक स्कूल मुरसान में हुई। बैठक में तय किया कि 10 फरवरी से कक्षा आठ तक के भी सभी स्कूल फिर खोले जाएंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि स्कूल आने वाले बच्चों को अभिभावकों से सहमति पत्र लाना होगा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. उमाशंकर शर्मा ने स्कूल परिसर एवं सभी कक्षाओं के फर्नीचर, उपकरण , स्टेशनरी, पानी की टंकी , वॉश रूम, प्रयोगशाला और लाइब्रेरी आदि की सफाई सही ढंग से कराने, सभी स्कूलों में हाथों की सफाई कराने, डिजिटल थर्मामीटर, सैनिटाइजर व साबुन आदि की उचित व्यवस्था करने के लिए कहा। सभी स्कूल प्रबंधकों ने मिलकर तय किया कि स्कूल आने वाले बच्चों को अभिभावकों से सहमति पत्र लाना होगा।
एक कक्षा में अधिकतम 50 विद्यार्थी ही बैठेंगे। छात्रों को अपने साथ सैनिटाइजर की छोटी बोतल व पीने के पानी की बोतल भी साथ लानी होगी। फीस जमा न करने वाले छात्र क्लास नहीं ले सकेंगे। बिना मास्क के स्कूल के अंदर प्रवेश नहीं होगा। इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव एपी सिंह, उपाध्यक्ष दिनेश सेकसरिया, स्वतंत्र कुमार गुप्ता, रोरन सिंह, राजकुमार , प्रमोद कुमार अग्रवाल, देवेंद्र उपाध्याय, उपसचिव रजनेश सिंह, सयुंक्त सचिव रनवीर पाठक, जीपी सिंह, मुनेश कुमार, सुभाष यादव , मुकेश कुमार शर्मा, दीपक आदि मौजूद रहे।