फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कांग्रेसियों ने कोतवाली पर जाकर की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
सरकार के विरोध में कोतवाली पर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी कांड और कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा की रिहाई के लिए नगर कांग्रेस कमेटी ने नगर में जुलूस निकाला। कांग्रेसियों ने कोतवाली पर जाकर अपनी गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। काफी देर बाद कांग्रेसी वापस लौट आए।
कोतवाली पर वक्ताओं ने कहा कि जिस तरह से प्रियंका वाड्रा को लखमपुर खीरी पहुंचने से पहले सीतापुर गेस्ट हाउस में नजरबंद किया गया उससे लोकतंत्र की सारी मर्यादाएं टूट गई हैं। किसानों की मौत के बाद क्या उनके परिवार से मिलने जाना अपराध था? प्रदेश सरकार पूरी तरह गुंडागर्दी पर उतर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पर कांग्रेसियों ने अपनी गिरफ्तारी की मांग की लेकिन, उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया। जिसके बाद सभी वापस लौट गए। मौके पर दिनेश सिंह चौहान, नावेद अहमद, अखलाक भारती, निखिलबर्ती पाठक, हसीन अहमद खान नगर कमेटी अध्यक्ष, प्रदीप जादौन, अजीत चौहान, अर्जुन बघेल, माशा अल्लाह, राशिद कुरैशी, दिनेश जाटव, आरिफ कुरैशी, मोहम्मद यासीन, इशरत आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें