फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सिकंदराराऊ प्रत्याशी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष की पत्नी को सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद से ही स्थानीय कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया है। कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी को बाहरी बताते हुए शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष अजीत सिंह चौहान, दिनेश कुमार सिंह चौहान के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि छवि वार्ष्णेय इस सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र की रहने वाली नहीं है। जबकि कांग्रेस कमेटी ने हाथरस की रहने वाली जिलाध्यक्ष की पत्नी को टिकट देकर कार्यकर्ताओं के साथ विश्वासघात किया है। कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रत्याशी ने कभी भी क्षेत्र में कोई कार्य तक नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी को बदलने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में दिनेश कुमार सिंह चौहान एडवोकेट शोला, नवनीत पाराशर, राय साहब, दीपक जादौन, अजीत सिंह चौहान, प्रदीप कुमार, कपिल राजौरिया, गोपाल चौहान, मनोज वार्ष्णेय, गिर्राज किशोर बहेलिया, जगदीश, पुष्पेंद्र फौजदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें