न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रभारी रोहित चौधरी ने जिला कार्यकारिणी एवं ब्लॉक अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक में पंचायत चुनाव के नतीजों की समीक्षा की गई और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए।
राष्ट्रीय सचिव ने कोरोना महामारी को लेकर भी वार्ता की। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों से हमें सीख मिली है कि हमें अभी और काम करने की जरूरत है। हर व्यक्ति के सुख दुख में खड़े होने की जरूरत है। सरकार पूरी तरह से असफल है और इसका कारण है कि आज आम जनमानस बुरी तरह इस कोरोना काल में बुरी तरह त्रस्त है। लोगों को इलाज नहीं मिल पा रहा। ऑक्सीजन और दवा नहीं मिल रहीं।
राष्ट्रीय सचिव ने सभी पदाधिकारी एवं ब्लाक अध्यक्षों को विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में राष्ट्रीय सचिव के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित, प्रदेश महामंत्री प्रभारी श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू भैया, प्रदेश सचिव प्रभारी अमित सिंह, शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम, अजीत कुमार चौहान, प्रदीप कुमार जादौन, धीरेश दीक्षित, संतोष शर्मा, काजल चौधरी, सत्यम वशिष्ठ, जितेंद्र गौतम, अनुज शर्मा, पवन पंडित, शैलेंद्र उपाध्याय, बीना गुप्ता एडवोकेट, सत्यप्रकाश शर्मा आदि मौजूद थे। संचालन जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने किया।