फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: सहायक आयुक्त (खाद्य) के समक्ष शिकायतकर्ताओं ने दर्ज कराए बयान

विज्ञापन
हाथरस: सहायक आयुक्त (खाद्य) से अवैध वसूली को लेकर शिकायत करते व्यापारी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सहायक आयुक्त (खाद्य) रामनरेश मंगलवार को यहां आए और उन्होंने विभाग के एक अधिकारी के विरुद्ध की गई शिकायतों की जांच की। वहां कई व्यापारी संगठनों के नेताओं ने भी उन्हें ज्ञापन सौंपे और बयान दर्ज कराए।
सहायक आयुक्त से व्यापारी नेताओं ने शिकायत की कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरेंद्र सिंह द्वारा सैंपल के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। उनके खिलाफ व्यापारी नेता कन्हैया वार्ष्णेय और परचून विक्रेता रमेशचंद्र ने बयान दिए। कन्हैया वार्ष्णेय ने आरोप लगाया कि उन पर 20 हजार रुपये देने का दबाव बनाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब रुपये नहीं दिए तो उनके साथ अभद्रता की गई। परचून विक्रेता ने उन पर आरोप लगाया कि अधिकारी ने उनसे 10 हजार रुपये भी मांगे। साथ ही यह भी कहा गया है कि उन्होंने पांच हजार रुपये इन अधिकारी को दिए हैं। वहीं व्यापारी नेता राजीव वार्ष्णेय, जगदीश पंकज, विष्णु गौतम भी उनसे मिले और अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। उल्लेखनीय है कि इन अधिकारी के खिलाफ मंडलायुक्त से शिकायत की गई थी। इसी शिकायत पर सहायक आयुक्त (खाद्य) ने यहां आकर जांच की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें