फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: चार सूत्री मांगों को लेकर अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अखिल भारतीय संयुक्त अधिवक्ता परिषद के प्रदेश सचिव धर्मेंद्र अग्रवाल शानू एडवोकेट व जिलाध्यक्ष शशांक पचौरी एडवोकेट के नेतृत्व में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेमप्रकाश मीणा को चार सूत्री ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि 21 अक्तूबर को आजमगढ़ जिले के थाना जहानागंज के ग्राम तारी चक्रपाणपुर निवासी अधिवक्ता शशि राजभर पुत्र सूरज राजभर की अज्ञात लोगों ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। इसके विरोध में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जनपद आजमगढ़ के 50 से अधिक अधिवक्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में मांग की गई है कि घटना की मजिस्ट्रेटी जांच कराई जाए। आरोपियों को अविलंब रासुका में निरुद्ध किया जाए। मृतक के परिजनों को तत्काल प्रभाव से 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमे को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। ज्ञापन देने वालों में जवाहरलाल पिप्पल एडवोकेट, रूपकिशोर एडवोकेट, जमुना प्रसाद शर्मा एडवोकेट, सत्यप्रकाश सिंह वर्मा एडवोकेट, नितिन यादव एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें