फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : विधान मंडल की समिति ने महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं का लिया जायजा

विज्ञापन
हाथरस : बैठक करते विधानमंडल दल की समिति के सदस्य। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में बच्चों एवं महिलाओं के पोषण, स्वास्थ्य -चिकित्सा एवं रोजगार के अवसर का स्थलीय निरीक्षण करने आई उत्तर प्रदेश विधानसभा की महिला एवं बाल विकास संबंधी संयुक्त समिति ने जिले का दौरा किया। समिति द्वारा जिला महिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी, प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र रामपुर का निरीक्षण किया। विधायक इटावा सरिता भदौरिया की अध्यक्षता में गठित समिति में विधायक डॉ. मंजू श्रीवास एवं अनु सचिव यदुवीर सिंह मौजूद रहीं।
समिति ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी जच्चा बच्चा वार्ड का निरीक्षण किया गया। प्रसव के लिए आई महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं का परीक्षण किया गया। समिति द्वारा अस्पताल से छुट्टी पाए हुए कुछ प्रसूताओं से दूरभाष पर बातचीत करके अस्पताल से प्राप्त सुविधाओं और जननी सुरक्षा योजना के लाभ की पुष्टि की। इस क्रम में जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में लेबर वार्ड का रजिस्टर एवं अन्य अभिलेख दुरुस्त पाए गए और लाभार्थियों को मिलने वाली सुविधाएं मानक के अनुरूप पाई गई। समिति द्वारा ग्राम स्तरीय योजनाओं का जायजा लेने के लिए विकासखंड सासनी के रामपुर ग्राम का भ्रमण किया।
विज्ञापन

वहां पर स्कूल में पाठ्य पुस्तकों के वितरण और मध्याह्न भोजन और ऑपरेशन कायाकल्प की समीक्षा की गई। आंगनबाड़ी केंद्र पर सात गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और एक बच्चे का अन्न प्राशन किया गया। समिति द्वारा स्वयं सहायता समूह की दीदियों से बातचीत करके उनके आर्थिक विकास का जायजा लिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी आरबी भास्कर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीएम चतुर्वेदी, परियोजना निदेशक एके मिश्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी डीके सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें