फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सीएम ने दिया परिवार नियोजन का मंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

दुनिया भर में प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर में बढ़ती आबादी से जुड़ी समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक करना है। जिले में विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन भी सुना। मुख्यमंत्री ने परिवार नियोजन का मंत्र दिया।
11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाने की शुरुआत साल 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की संचालक परिषद द्वारा की गई थी। उस समय विश्व की जनसंख्या लगभग पांच अरब थी। तब से प्रत्येक वर्ष 11 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन बढ़ती जनसंख्या के दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला जाता है और साथ ही लोगों को जनसंख्या स्थिरता के प्रति जागरूक किया जाता है। 11 जुलाई से 24 जुलाई के मध्य जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा भी मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. चंद्रमोहन चतुर्वेदी ने बताया कि पखवाड़े में लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता द्वारा सर्वे करके दंपतियों को चिन्हित किया गया है। लोगों जागरूक करने के लिए प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सीएमओ कार्यालय परिसर में स्टॉल (मेला) लगाकर जागरूक किया जाएगा। इसमें कोरोना प्रोटोकॉल का भी पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी सुचिका सहाय ने बताया कि लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार के उपाय किए जा रहे हैं, जिससे लोग ज्यादा से ज्यादा इसके प्रति जागरूक हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें