फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कक्षा एक से पांच तक के स्कूलों में दिखी बच्चों की चहल-पहल

विज्ञापन
हाथरस : स्कूल खलने पर मास्क लगाकर प्राइमरी पाठशाला गिजरौली में पढ़ते बच्चे। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना काल के बाद कई महीनों बाद बुधवार को फिर से जिले के बेसिक शिक्षा परिषदीय और सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों में कक्षा एक से पांचवीं तक के बच्चों की चहल-पहल नजर आई। बच्चे उत्साह के साथ स्कूल पहुंचे। निजी स्कूलों में विद्यार्थियों को थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद प्रवेश दिया गया। सरकारी स्कूलों में भी बच्चों को कोरोना से बचाव के नियमों की जानकारी दी गई।
सभी बोर्डों के स्कूलों के कक्षा एक से पांचवीं तक के बच्चों को कोरोना संक्रमण के खतरों के कारण महीनों के से स्कूल नहीं बुलाया जा रहा था। महीनों के इंतजार के बाद जब बच्चे बुधवार को स्कूल पहुंचे तो उनके चेहरों पर उत्साह साफ दिख रहा था। बच्चों को एहतियातन थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद ही स्कूल में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

बच्चों को स्कूल भेजकर अभिभावक भी खुश दिखे। बच्चों का तिलक लगाकर स्कूलों में स्वागत किया गया। बच्चे स्कूलों में आए तो वह एक दूसरे के हालचाल पूछते दिखे। स्कूल पहुंचने पर सबसे पहले बच्चों की प्रार्थना कराई गई। प्रार्थना सभा के दौरान ही बच्चों को कोरोना के नियमों की जानकारी भी दी गई। संवाद
विज्ञापन

बुधवार से कक्षा पांचवीं तक के सभी राजकीय और निजी स्कूलों में भी पढ़ाई शुरू हो गई। यहां सभी को शासन के निर्देशों के आधार पर ही बच्चों को स्कूल बुलाए जाने और कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अध्यापन कार्य कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
-शाहीन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें