फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जुलाई में जन्मे बच्चे लगाएंगे स्कूलों में अपने नाम से पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिन बच्चों का जुलाई माह में जन्मदिन पड़ रहा है, वह अपनी यादों को सजाने के लिए अपने विद्यालय में नाम से पौधरोपण करेंगे। वन विभाग के नोडल अफसर मयूर माहेश्वरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान पौधों की सुरक्षा व सिंचाई के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। रविवार को कई विभागों ने वन विभाग की नर्सरियों से पौधों का उठान किया।
उल्लेखनीय है कि पौधरोपण जन आंदोलन 2022 के तहत जिले में चार चरणों में 25 लाख से अधिक पौधे रोपे जाएंगे। विभाग द्वारा पौधरोपण की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सबसे पहले पांच जुलाई को जिले में पौधरोपण होगा। इसी संदर्भ में रविवार को नोडल अफसर मयूर माहेश्वरी ने अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गड्ढों की खोदाई के काम में तेजी लाने के साथ निगरानी की जाएगी। किसानों से अच्छी गुणवत्ता के पौधे लगवाए जाएं। जिन बच्चों का जुलाई माह में जन्मदिन पड़ रहा है, उनके नाम सहित विद्यालय में पौधे लगवाए जाएं। पौधों की सुरक्षा व सिंचाई के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें