न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन की ओर से कलेक्ट्रेट में परीक्षा की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिले के सात केंद्रों पर छह जुलाई को परीक्षा होगी। परीक्षा की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम में 173 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे वॉयस रिकॉर्डर के साथ लगाने के निर्देश जारी किए हैं। इन कैमरों के जरिये परीक्षा की निगरानी की जाएगी। इसके लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है।
एडीएम न्यायिक मोइनुल इस्लाम ने सभी परीक्षा केंद्र प्रभारियों को सीसीटीवी को सुचारू रुप से संचालित कराए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरों में किसी भी प्रकार कोई व्यवधान नहीं आना चाहिए। संवाद