कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव दरियापुर में नौ साल के एक बच्चे की सर्पदंश से मौत हो गई। पहले तो उसके परिजन उसे चिकित्सक के यहां ले गए, लेकिन जब चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया तो काफी देर तक बायगीरों की झाड़ फूंक चलती रही। 24 घंटे बाद बच्चे के शव को दफना दिया गया।
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव दरियापुर में नौ साल का अमरजीत पुत्र कैलाश जब खेल रहा था तो उसे सांप ने डंस लिया। वह बेहोश हो गया। परिजन उसे जब चिकित्सकों के पास ले गए तो वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
उसके बाद उसके घर बायगीर आ गए और काफी देर तक झाड़ फूंक करते रहे। परिजनों ने इसके बाद उसके शव को दफना दिया और देर शाम तक इसी आस में कब्र के पास मौजूद रहे कि हो सकता है कि अमरजीत जिंदा हो। संवाद