न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार के नेतृत्व में पंचायत चुनावों व होली को देखते हुए अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गांव ममौता खुर्द स्थित देसी शराब की दुकान और गांव नगला सड़क स्थित विदेशी शराब की दुकान का निरीक्षण किया।
थोक गोदाम से निकासी बेच नंबर का मिलान, निकासी पास से करते हुए स्टॉक रजिस्टर, विभागीय एप से स्कैन किया गया। विदेशी मदिरा दुकान का ब्रांडवार सत्यापन किया गया। इस क्रम में गगन ढाबा और धमीजा ढाबा की सघन चेकिंग की। इस मौके पर आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, श्रीराम, इंद्रपाल सिंह, अवधेश कुमार, सोनवीर आदि थे।