हाथरस : गणतंत्र दिवस पर परेड का निरीक्षण करते राज्य मंत्री।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, हाथरस
अंतरजनपदीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ करने वाली कोतवाली पुलिस टीम को बुधवार को एसपी विनीत जायसवाल ने सम्मानित किया। एसपी ने सादाबाद कोतवाल डीके सिसौदिया की पीठ थपथपाई और घटना का खुलासा करने वाली पूरी टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
बता दें कि 13 जनवरी को सादाबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिसौदिया, उपनिरीक्षक सतीशचंद्र, उपनिरीक्षक विजयपाल सिंह, हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, प्रेम कुमार, कांस्टेबल पंकज कुमार, अवनीश कुमार उमाशंकर ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया था।
उनके कब्जे से चोरी की 48 बाइकें व बाइकों के पुर्जे बरामद किए थे। एसपी ने इस पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए सभी सदस्य को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।