फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एनएच पर पलटी चेयरमैन के भाई की कार, बाल बाल बचे

विज्ञापन
हाथरस : सादाबाद में एनएच पर डिवाइडर पर चढ़कर पलटी क्षतिग्रस्त कार। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सादाबाद इंटर कॉलेज के निकट एक कार असंतुलित होकर डिवाइडर पर चढ़कर बीच रोड पर पलट गई, जिससे कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए। आनन-फानन मौके पर आए लोगों ने पलटी हुई कार को सीधा किया और कार सवार लोगों को कार से बाहर निकाला। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। मौके पर काफी लोगों की भीड़ लगी रही।
सादाबाद के चेयरमैन रविकांत अग्रवाल के भाई आगरा निवासी प्रदीप अग्रवाल पुत्र श्री निवास अग्रवाल और वेदांत अग्रवाल पुत्र प्रदीप अग्रवाल बृहस्पतिवार की दोपहर को कार में सवार होकर सादाबाद होते हुए हाथरस की तरफ कहीं जा रहे थे तो इस दौरान जैसे ही कार आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सादाबाद इंटर कॉलेज के निकट पहुंची, वैसे ही कार असंतुलित होकर रोड के डिवाइडर के ऊपर चढ़ गई और पलट गई, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार में सवार एक युवक को मामूली चोट आई हैं। मौके पर आए लोगों ने कार के पीछे आ रहे वाहनों को रुकवाया और कार को सीधा किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा भी पुलिसकर्मियों के साथ पहुंच गए और कार को सीधा कराकर यातायात को सुचारु करवाया। मौके पर चेयरमैन रविकांत अग्रवाल और अन्य लोग भी पहुंच गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें