फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शांति से मिलजुलकर मनाएं होली का त्योहार

विज्ञापन
हाथरस : कोतवाली में महिला डेस्क क निरीक्षण करते सीओ सुरेंद्र सिंह। संवाद - फोटो : HASAYAN
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

होली और शब-ए-बरात के त्योहार को लेकर क्षेत्राधिकारी सादाबाद ब्रह्म सिंह ने थाना मुरसान एवं चंदपा में क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों व धर्मगुरुओं के साथ शांति समिति की बैठक में हिस्सा लिया। उन्होंने सभी व्यक्तियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना और आगामी त्योहारों को शांति से मिलजुलकर मनाने की अपील की।
सीओ ने बताया कि होली रखने वाले स्थान निर्विवाद हों। किसी भी प्रकार का कोई भी विवाद उत्पन्न न होने पाए। जहां पूर्व में होली रखी जाती थीं, वहीं पर रखी जाए। इसके संबंध में उपस्थित लोगों से वार्ता कर जानकारी ली गई। लोगों ने बताया कि कुछ युवक शराब पीकर त्योहार पर अराजकता फैलाने की कोशिश करते रहे हैं और नियत समय से पहले होली में आग लगा देते हैं, जिससे विवाद जन्म लेता है। ऐसे लोगों पर नजर रखें और पुलिस को तत्काल इसके बारे में सूचना दें। होली पर कोई भी व्यक्ति किसी पर जबरन रंग अथवा कीचड़ न डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक स्थल पर रंग डालकर वहां के माहौल को खराब करने की कोशिश न करें। किसी भी प्रकार की कोई संदिग्ध गतिविधि होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। सोशल मीडिया पर अवांछनीय और उत्तेजक पोस्टों पर बिना पुष्टि के कतई विश्वास न करें और इनके बहकावे में आकर कोई ऐसा कृत्य न करें, जिससे क्षेत्र में अमन चैन एवं सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित हो। सोशल मीडिया का प्रयोग बहुत सोच समझकर करने पर जोर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें