न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की कक्षा 10 की परीक्षा में विभिन्न स्कूलों का परीक्षाफल बेहतरीन रहा है और विद्यार्थियों के साथ स्कूल संचालक भी खुश दिखे।
श्यामकुंज स्थित एमएलडीवी इंटर कॉलेज में सीबीएसई से कक्षा दस के 37 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। इसमें हर्ष सेंगर ने 95 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया। तुषार ने 94 फीसदी, उमंग ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए। स्कूल के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त, चेयरमैन रामगोपाल गुप्ता, चेयरमैन शैलकांता गुप्ता, प्रबंधक विनोद कुमार, डिप्टी डायरेक्टर कुमोद कुमार, प्रधानाचार्य पूनम वार्ष्णेय ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।
ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल रुहेरी का परीक्षाफल भी शत-प्रतिशत रहा। प्राची दिसवार ने 95.2 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। उसको प्रधानाचार्य सुनील पचौरी और उप प्रधानाचार्य दीपिका शर्मा के अलावा अध्यापक मोहम्मद शमीम ने मिष्ठान खिलाया। द्वितीय स्थान पर रहीं तनिष्का तोमर को 91.6 प्रतिशत, तीसरे स्थान रहे अमित कुमार को 91.2 प्रतिशत, चौथे स्थान रहे विशाल पचौरी को 86 अंक मिले।
सलेमपुर स्थित श्री बलवंत सिंह पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इस सत्र में कुल 101 विद्यार्थी थे। इसमें से 21 फीसदी विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। दीप्ति कुमारी और अभिषेक सेंगर ने संयुक्त रूप से 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 95.2 अंक के साथ वैभव कुमार सेंगर और पूजा सिंह को संयुक्त रूप से दूसरा स्थान मिला है। तीसरा स्थान दीपेश कुमार ने 95 प्रतिशत अंक पाकर प्राप्त किया। विद्यालय के संस्थापक रोरन सिंह, प्रधानाचार्य भारतेंद्र सिंह ने सभी को शुभकामनाएं दी हैं।