चार साल पहले जिले के कोतवाली चंदपा क्षेत्र के एक गांव में बिटिया से हुई दरिंदगी के मामले की जांच करने वाली सीबीआई टीम को ही कोलकाता में प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ हुई घटना की जांच सौंपी गई है।
हाथरस में जांच कर चुकी सीबीआई टीम को कोलकाता कांड की जांच सौंपे जाने को लेकर चर्चाएं रहीं। उल्लेखनीय है बीते दिनों कोलकाता के एक मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से देश की राजनीतिक गरमाई हुई है। देश के चिकित्सक सुरक्षा सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
कोलकाता हाईकोर्ट ने घटना की सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। इस क्रम में हाथरस कांड की जांच कर चुकी सीबीआई टीम को ही कोलकाता कांड की जांच सौंपी गई है। गौरतलब है कि इसी टीम की जांच के आधार पर न्यायालय से एक आरोपी को सजा सुनाई गई थी, जबकि तीन आरोपियों को बरी किया गया था।