फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का कहर: टीनशेड और दीवार गिरी, एक ही परिवार के सात लोग घायल, दो की हालत गंभीर

Tue, 20 Aug 2024 09:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सादाबाद में दोपहर से रुक-रुक कर बारिश हो रही थी। शाम को हुई तेज बारिश से गांव महावतपुर निवासी शेरपाल की  दीवार पर रखी टीनशेड दीवार सहित गिर गई। जिसमें एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
बारिश से गिरी दीवार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

20 अगस्त रात करीब साढ़े सात बजे सादाबाद मुरसान रोड स्थित गांव महावतपुर में शाम से हो रही बारिश ने कहर ढा दिया। दीवार के ऊपर रखी टीनशेड के साथ गिरी दीवार के नीचे सात लोग दब कर घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से दो को गंभीर हालत में हाथरस रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


सादाबाद में दोपहर से रुक-रुक कर बारिश हो रही थी। शाम को हुई तेज बारिश से गांव महावतपुर निवासी शेरपाल की  दीवार पर रखी टीनशेड दीवार सहित गिर गई। जिसमें एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। हादसे में  रोहित पुत्र अजीत, अजीत पुत्र शेरपाल ,चंद्रवती पत्नी महेश ,भारती पत्नी अजीत, राजमाला पुत्री शेरपाल, मुन्नी देवी पत्नी शेरपाल, अंकुश पुत्र शेरपाल घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से अंकुश और मुन्नी देवी को गंभीर अवस्था में हाथरस रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलने पर सादाबाद एसडीएम संजय कुमार ने सीएचसी में पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना और डॉक्टर से उनके बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें