फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बसपा प्रत्याशी पर आचार संहित के उल्लंघन का मामला दर्ज

विज्ञापन
बसपा प्रत्याशी से बात करते नायब तहसीलदार। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बसपा के हाथरस सदर सीट के प्रत्याशी संजीव कुमार काका व उनके समर्थकों के खिलाफ थाना हाथरस गेट में आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि संजीव कुमार काका ने गांव अमरपुर घना में बिना अनुमति के सभा की और कोविड के नियमों का उल्लंघन किया।
उल्लेखनीय है कि चुनाव की तिथि नजदीक आते ही जहां प्रत्याशी जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं तो वहीं प्रशासन भी आचार संहिता को लेकर उन पर निगाह रखे हुए हैं। अब बसपा प्रत्याशी संजीव कुमार काका व उनके समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उन्होंने बिना अनुमति के सभा की और इसमें कोरोना की गाइडलाइन का उल्लंघन हुआ। कोतवाली निरीक्षक हाथरस गेट ने बताया कि यह मुकदमा धारा 188 व 279 में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें