फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दो समुदायों के युवकों में झगड़े में मुकदमा दर्ज, छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला दखल और शीशग्रान में शुक्रवार की शाम को दो समुदाय के युवकों में नहर में स्नान के दौरान हुए झगड़े और पथराव के बाद पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। कोतवाली प्रभारी श्याम सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने कस्बे के दोनों मोहल्लों में रात्रि में दबिश दी। पुलिस ने एक समुदाय के दो और दूसरे समुदाय के चार सहित कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में दोनों समुदायों के 12 नामजद और दोनों पक्षों के 10-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने इस मामले में एक समुदाय के असलम पुत्र बादशाह, समीर पुत्र हनीफ और दूसरे समुदाय पक्ष से जितेंद्र पुत्र डोरीलाल, हरदेव पुत्र डोरीलाल, गोरेलाल पुत्र प्रमोद व बंटी पुत्र प्रेमपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इधर, कस्बा के राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों व संभ्रांत लोगों ने कोतवाली पहुंचकर कोतवाली प्रभारी से मामले में समझौता कराने के लिए बातचीत की, लेकिन कोतवाली प्रभारी ने इनसे साफ कह दिया कि वह उच्चाधिकारियों से बात करने के बाद ही कुछ कह पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी का कहना है कि घटना के किसी भी आरोपी को कतई बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष वेदवती माहौर के प्रतिनिधि पति भाजपा कार्यकर्ता चंद्रप्रकाश माहौर, भाजपा मंडलाध्यक्ष दीपक उपाध्याय, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सपा कार्यकर्ता सेठ ओमप्रकाश यादव, सपा के सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जाहिद अली फौजी, शमशेर खां, भाजपा कार्यकर्ता व सभासद पति सुरेश कुशवाहा, महान दल के युवा जिलाध्यक्ष सभासद मोरमुकुट कुशवाहा व भाजपा के पूर्व मंडलाध्यक्ष वर्तमान नामित सभासद यादराम छौंकर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें