न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हलवाई खाना स्थित पंचायती दिगंबर जैन बड़ा अखाड़ा मंदिर में प्रवास आए संत निर्भय सागर जी महाराज ने दूसरे दिन प्रवचन के दौरान गुरु की महिमा का वर्णन किया।
उन्होंने कहा कि धर्म अनादि काल से चला आ रहा है। उन्होंने कहा कि जैन कुल में जन्म लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति को भगवान के दर्शन के लिए मंदिर अवश्य जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंदिर जाने से आपके अंदर एक ऊर्जा पैदा होती है। उन्होंने कहा कि आज कोई प्रवचन सुनने नहीं आता है। प्रत्येक व्यक्ति धन कमाने में लगा हुआ है। लोग पूजा भूलते जा रहे हैं।
गुरुओं को भूलते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब भी कोई साधु आपके नगर में आए तो उनके दर्शन करने अवश्य जाएं। इस मौके पर नवयुवक सभा के अध्यक्ष उमाशंकर जैन, कोषाध्यक्ष कमलेश जैन, महामंत्री संजीव जैन भूरा, सुधीर जैन, राकेश जैन, मुकेश जैन, अमित जैन, मोनू जैन, पंकज जैन, अनिल जैन, गुड्डू, डिंपल जैन, राजेश जैन, अंकुर जैन, निखिल जैन, नितिन जैन आदि थे। संवाद