फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : चावल की कालाबाजारी में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
इसी ट्रक में पकड़ा गया था कालाबाजारी का चावल। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अंकूर वर्मा ने 12 दिन पूर्व चावल से लदा कैंटर पकड़ा था। इस मामले में पूर्ति निरीक्षक ने कोतवाली में गाड़ी मालिक और चालक व क्लीनर के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत चावल की कालाबाजारी करने का मुकदमा दर्ज कराया है। गाड़ी से 170 क्विंटल चावल बरामद हुआ था।
पूर्ति निरीक्षक यतीशचंद्र गुप्ता ने रिपोर्ट में कहा है कि 22 मई 2022 को मोटे चावल से भरे बोरों से लदा कैंटर वाहन पकड़कर मंडी समिति के सचिव और मंडी निरीक्षक की सुपुर्दगी में खड़ा करा दिया गया था। चावल मालिक से उप जिलाधिकारी ने फोन पर वार्ता कर इससे संबंधित कागजात मांगे, लेकिन चावल से संबंधित कोई भी साक्ष्य नहीं दिया गया। इस चावल की जांच के लिए एसडीएम ने चार सदस्यीय टीम का गठन किया था, जिसमें नायब तहसीलदार सिकंदराराऊ, पूर्ति निरीक्षक, मंडी निरीक्षक एवं गोदाम प्रभारी आवश्यक वस्तु निगम को शामिल किया गया था। टीम ने रिपोर्ट दी कि गाड़ी में लदा हुआ चावल निजी बोरों में भरा था और बोरे हाथ से सिले हुए थे। इसका वजन 170 क्विंटल है। यह चावल सार्वजनिक वितरण प्रणाली में वितरण होने वाले चावल से मेल खाता है। यह सरकारी चावल प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही अवगत कराया गया है कि इस प्रकार का चावल आसपास के क्षेत्र में पैदा नहीं किया जाता है। मालिक राकेश कुमार गुप्ता पुत्र धनीराम निवासी चुंगी गेट जलेसर जनपद एटा और वाहन चालक योगेश कुमार पुत्र दीवानजी निवासी गणेशपुर जिला जलेसर एटा और वाहन क्लीनर यशपाल पुत्र दीवानजी निवासी गणेशपुर जलेसर एटा द्वारा मिलीभगत से कार्डधारकों में वितरण होने वाले सब्सिडी युक्त चावल की कालाबाजारी की जा रही है। डीएम के आदेश के पश्चात बृहस्पतिवार की रात्रि को राकेश गुप्ता, योगेश कुमार एवं यशपाल के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें