फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: बाइक शोरूम में आग से लाखों का नुकसान

विज्ञापन
हाथरस: आग लगने के बाद शोरूम के पास लगी भीड़। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली के समीप एटा रेलवे फाटक के समीप बुधवार की शाम को हीरो बाइक शोरूम में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते चार दर्जन बाइक और स्कूटी आग की भेंट चढ़ गए। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लाखों के नुकसान का अंदेशा है।
विज्ञापन

बता दें कि शोरूम भवन के प्रथम तल पर बना हुआ है। बेसमेंट में कार्यशाला है। बुधवार की शाम को करीब पांच बजे शार्ट सर्किट से किसी तरह शोरूम में आग लग गई। पूरा शोरूम आग की चपेट में आ गया। दमकल की तीन गाड़ियां आग बुझाने में जुट गई। डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक शोरूम पूरी तरह जलकर राख हो गया। एजेंसी स्वामी वीरेंद्र बदहवास नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें