फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ट्रांसपोर्ट नगर बन जाए तो कारोबार में होगी वृद्धि

विज्ञापन
चाय पर चुनावी चर्चा करते ट्रांसपोर्टर। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कस्बा के हर गली, चौक-चौराहों व नुक्कड़ों पर राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई है। लोग चौक-चौराहों पर दुकानों पर बैठ कर चाय की चुस्कियों के साथ स्थानीय मुद्दों, क्षेत्र की समस्याओं और प्रत्याशियों की छवि पर चर्चा करते देखे जा सकते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा रविवार को कस्बा के पंत चौराहे पर दिखा।
रविवार को पंत चौराहे पर चाय की चुस्कियों के साथ वाहन स्वामी राजनीतिक चर्चा कर रहे थे। वाहन स्वामी जावेद का कहना था कि अगर यहां ट्रांसपोर्ट के लिए कोई स्थल बन जाए जहां तो ट्रक से माल उतारने में काफी सहूलियत होगी। इससे ट्रांसपोर्ट के बिजनस में भी काफी वृद्धि होगी।
विज्ञापन

यहां के लोगों के पास काफी ट्रक हैं लेकिन ट्रांसपोर्ट सुविधा ना होने के कारण कारोबार सीमित है। शकील कहते हैं कि कि हम लोगों पूरा रोड टैक्स अदा करते हैं सब काम करते हैं लेकिन सरकार ने सुविधा के नाम पर हमें यहां कुछ भी प्रदान नहीं किया है।
प्रमुख ट्रांसपोर्टर अयूब साहब जी का कहना है कि यहां से प्रतिदिन बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, गुजरात व अन्य प्रदेशों में माल जाता है। लेकिन पूरी लोडिंग अनलोडिंग यहां वहां करनी पड़ती है। इससे व्यापार पर काफी असर पड़ता है।
विज्ञापन

अगर यहां एक्सपोर्ट बन जाए तो रोजगार के अवसर काफी पैदा हो सकते हैं। मुजीब का कहना है कि हमसे जो भी वोट मांगने आएगा उससे ट्रांसपोर्ट नगर बनवाने की मांग करेंगे। कुछ दिन बाद एनएच का बाईपास चालू हो जाएगा तब ट्रांसपोर्ट नगर की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें