फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रूठों को मनाने और वोटरों को साधने का मंत्र दिया नड्डा ने

विज्ञापन
हाथरस : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का फरसा भेंटकर स्वागत करते जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, नग - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाजपा के प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बूथ अध्यक्षों व मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक की। इससे पहले बंद कमरे में पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों से काफी देर तक वार्ता की। इसमें अन्य व्यक्तियों की एंट्री नहीं थी। इस दौरान जेपी नड्डा ने चुनाव जीतने के टिप्स दिए। सूत्रों की मानें तो टिकट न मिलने से नाराज चल रहे नेताओं को भी नड्डा ने यही कहा कि इस समय इस समय रूठने का समय नहीं है। चुनाव में जुटकर पार्टी को जिताने का समय है।
विज्ञापन

उनका सबसे ज्यादा फोकस इस बात पर था कि प्रत्येक वोटर तक भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे। उन्होंने रूठे हुए वोटरों को मनाने की जिम्मेदारी पदाधिकारियों को दी। बूथ जिताने की योजना बनानी होगी। पन्ना प्रमुखों को प्रत्येक वोटर के घर तक पहुंच कर साधने के निर्देश भी दिए। मतदाताओं के पास जाकर उनकी बात को सुनें। जिले से लेकर बूथ तक के कार्यकर्ता को काम देने के निर्देश दिए। काफी देर तक चली बैठक में पदाधिकारियों के पेंच भी कसे। इस दौरान बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें