फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बसों पर दिन भर लगता रहा जाम का ब्रेक

विज्ञापन
हाथरस : अलीगढ़ रोड पर ओवरब्रिज के नीचे लगा जाम। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाई दूज पर भले ही लोगों को रोडवेज बसों की किल्लत रही हो, लेकिन जाम ने लोगों को खूब छकाया। जाम ने रोडवेज की कमाई को जोरों का झटका दिया। जाम के चलते बसों के चक्कर कम लगे। जाम में फंसने के कारण बसों में अनावश्यक डीजल भी खर्च हुआ।
रोडवेज पर भाई दूज का बोझ तो था ही, लेकिन कमाई का भी अच्छा मौका था। दिवाली पर तीन-चार दिन भीड़ रहने से रोडवेज को अच्छी आमदनी होने की उम्मीद थी, लेकिन जाम ने रोडवेज अधिकारियों की उम्मीदों को तगड़ा झटका दिया। हाथरस डिपो की लगभग सभी बसें आसपास के मार्गों पर दौड़ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से अलीगढ़, मथुरा रोड पर राया और आगरा रोड पर खंदौली के निकट जाम लगा रहा, जबकि हाथरस शहर में भी दिनभर जाम जैसे हालात बने रहे। कई बसें जाम में फंसी रहीं। जाम में फंसे होने के कारण बसों में सैकड़ों लीटर डीजल भी बर्बाद हुआ। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें