फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बिसावर में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

बिसावर में चौपाल व रास्तों पर अवैध कब्जे की शिकायत पर शनिवार को कार्रवाई की गई। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बिसावर में अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान अवैध कब्जा करने वालों को कड़ी हिदायत भी दी गई। बिसावर प्रधान रेखा देवी ने इसकी शिकायत एसडीएम से की थी।
शिकायत में बताया गया था कि चौपाल व रास्ते पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। लगातार प्रयास के बाद भी कब्जा करने वाले सार्वजनिक भूमि को कब्जा मुक्त नहीं कर रहे हैं। इस मामले में एसडीएम ने गंभीरता दिखाते हुए टीम का गठन किया। टीम शनिवार को जेसीबी के साथ बिसावर में कब्जा हटाने के लिए पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने पुलिस बल के साथ अवैध कब्जा हटाना शुरू किया तो कब्जा करने वालों ने इसका विरोध भी किया। सार्वजनिक भूमि, रास्ते को जेसीबी की मदद से कब्जा मुक्त करा दिया गया। चौपाल व रास्ते को कब्जा मुक्त करा दिया गया। कब्जा करने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें