फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बाइक से टकराया सांड़, सवार व्यक्ति की मौत, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आवारा गोवंश अब दुर्घटनाओं का सबब बन रहे हैं। शुक्रवार की देर शाम मुरसान रोड पर गांव धनौली के पास एक गाय बाइक से टकरा गई, जिससे बाइक पर सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। पति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने घायल महिला का उपचार किया, जबकि उसके पति को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव पीहरी मुरसान निवासी करीब 40 वर्षीय सोहेल पुत्र बाबूजी और उनकी पत्नी रिहाना बाइक से मुरसान से आगरा जा रहे थे तो इस दौरान मुरसान रोड पर गांव धनौली के पास एक सांड़ अचानक बाइक के आगे आ गया, जिससे बाइक सड़क पर गिर गई और दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर बाद ही सोहेल की मौत हो गई। चिकित्सकों ने भी सोहेल को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी को गंभीर चोट आईं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें