फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: बीएसए ने ऑफ लाइन अवकाश व्यवस्था को किया समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नवागत बीएसए ने ऑफ लाइन अवकाश व्यवस्था को समाप्त कर दिया है। अब खंड शिक्षा अधिकारियों व कार्यालय स्टाफ को मानव संपदा पोर्टल पर अवकाश के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बिना कोई भी अवकाश मान्य नहीं होगा।
बेसिक के शिक्षक शिक्षिकाओं से विभाग द्वारा सारी सूचना ऑन लाइन मांगी जा रही है। इसके अलावा उनसे अवकाश का आवेदन भी ऑन लाइन ही लिया जा रहा है। लेकिन अब खंड शिक्षा अधिकारियों व कार्यालय स्टाफ के अवकाश की ऑफ लाइन व्यवस्था को भी बीएसए ने समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारी एवं कार्यालय स्टाफ मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से उनके कोड 1085672 पर अवकाश के लिए ऑन लाइन आवेदन करेंगे। इसके बिना कोई भी अवकाश स्वीकृत नहीं माना जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें