फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सिकंदराराऊ और सादाबाद सीट पर दोनों खेमों में अटकी रहीं सांसें

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सादाबाद और सिकंदराराऊ सीट पर टक्कर में शामिल प्रत्याशियों व समर्थकों की सांसें अटकी रही। हाथरस सीट पर भाजपा शुरू से ही आगे रही। उसने यह बढ़त अंत तक बनाए रखी। सिकंदराराऊ और सादाबाद सीट पर शुरू में भाजपा प्रत्याशी रहे लेकिन उसके बाद भाजपा प्रत्याशियों के वोट कम आने शुरू हो गए। ऐसे में भाजपा प्रत्याशियों के खेमे में बैचेनी छाने लगी।
विज्ञापन

सादाबाद से भाजपा प्रत्याशी रामवीर उपाध्याय का मुकाबला जहां रालोद के प्रत्याशी प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी से हुआ तो सिकंदराराऊ में भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह राणा का मुकाबला सपा प्रत्याशी डॉ. ललित बघेल से हुआ। अंत तक यह मुकाबला रोचक रहा। कभी भाजपा तो कभी गठबंधन प्रत्याशी बढ़त बनाते रहे। ऐसे में दोनो खेमे में बैचेने छायी रही। अंत में सादाबाद सीट रालोद और सिकंदराराऊ सीट भाजपा के पाले में गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें