फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने जाना बुखार पीड़ितों का हाल

विज्ञापन
लुटसान के बुखार पीड़ितो का हाल चाल जानते प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर। - फोटो : SASNI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर भारद्वाज ने मंगलवार को गांव लुटसान का दौरा कर पीड़ित लोगों का हालचाल जाना। बुखार से पीड़ित लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने सीएमओ से वार्ता कर गांव में शिविर लगाकर लोगों का उपचार करने के लिए कहा।
भाजपा नेता ने देखा कि गांव में घर-घर में बुखार से पीड़ित लोगों की चारपाई बिछी हुई हैं। हालांकि जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में जांच शुरू कर दी थी। सोमवार एवं मंगलवार की सुबह भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में शिविर लगाकर दवाएं वितरित कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने संचारी रोग नियंत्रण के उद्देश्य से 173 घरों में फ्रिज, कूलर, गमले और घरों की छतों पर भरे हुए पानी के बर्तनों को खाली कराया। टीम ने 119 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इनमें 47 मरीजों की मलेरिया और 47 मरीजों की डेंगू की जांच की गई। ग्राम प्रधान ने गांव में कीटनाशक का भी छिड़काव कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें