फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 27 को राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर में होगा भाजपा का महिला सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाजपा सरकार के कार्यों को प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने के लिए भाजपा महिला मोर्चा का सम्मेलन 27 दिसंबर सोमवार को हाथरस नगर में होगा। जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल होंगी।
नेहरू कॉलोनी स्थित आवास पर आयोजित भाजपा बैठक में महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष सोनिया नारंग ने कहा कि 27 दिसंबर अलीगढ़ रोड स्थित राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में महिला सम्मेलन का आयोजन होगा। जिसमें प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल होंगे। सोनिया ने बताया कि महिला सम्मेलन से पूर्व 20 दिसंबर को मथुरा से आने वाली विशाल जागृति यात्रा का नगर की सीमा पर भव्य स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पांच सदस्यीय महिलाओं की एक टीम नगर मंत्री ज्योति खुराना के नेतृत्व में बनाई गई है। ज्यादातर परिवारों से संपर्क कर महिलाओं को जोड़ेंगे, साथ ही सदस्यता अभियान के तहत सदस्य बनाएंगे। अतिथि के रूप में भाजपा के विस्तारक जितेंद्र रहे। संचालन महामंत्री छवि माहेश्वरी ने किया। बैठक में नूतन उपाध्याय, दीक्षा माहेश्वरी, लता ,ज्योति खुराना, रेनू पचौरी, आरती, कुसुम, विमलेश आदि उपस्थित थी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें