संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला महासचिव महेंद्र सिंह सोलंकी ने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गिनौली किशनपुर और गोपालपुर में जनसंपर्क किया। इस दौरान सोलंकी के पुत्र मनीष सोलंकी का उत्तर प्रदेश अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी में चयन होने पर पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया। सोलंकी ने जनसंपर्क कर समाजवादी पार्टी की सरकार में अखिलेश यादव द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों के बारे में बताया।
सोलंकी ने कहा कि पिछले एक साल से किसान इस भाजपा सरकार द्वारा बनाए गए तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे थे। इन कानूनों को लगभग 700 किसानों की कुर्बानी लेने के बाद वापस लेने की घोषणा तो की गई हे, लेकिन न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। छात्र और नौजवानों को रोजगार के नाम पर धोखा देकर ठगने का काम किया गया है।
इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख ठा. डंबर सिंह, वरिष्ठ सपा नेता हरवीर सिंह तोमर, सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष रोहिताश यादव, महेंद्र सिंह बीडीसी सदस्य, महेशचंद्र यादव, रिंकू यादव, रामकिशन बबलू, डॉ. सत्यप्रकाश यादव, अनिल यादव, सुरेश गांधी, दुर्गपाल दिवाकर पूर्व प्रधान, सुरेंद्र सिंह, पूरन दिवाकर, रामगोपाल यादव, सारिक मेव, भूरे प्रजापति, केशव यादव, प्रशून यादव, रामवीर दिवाकर, पुष्पेंद्र पुंढीर आदि मौजूद थे।